देश की खबरें | केंद्र को महाराष्ट्र में मराठा, धनगर और मुस्लिमों को आरक्षण प्रदान करना चाहिए : नसीम खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता नसीम खान ने शनिवार को केंद्र सरकार से सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर मराठा, धनगर और मुस्लिमों को आरक्षण देने की मांग की।

मुंबई, आठ जून कांग्रेस नेता नसीम खान ने शनिवार को केंद्र सरकार से सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर मराठा, धनगर और मुस्लिमों को आरक्षण देने की मांग की।

उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने मुस्लिमों को आरक्षण देने की अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष खान ने कहा, ‘‘यदि आंध्र प्रदेश में आरक्षण दिया जा सकता है, तो महाराष्ट्र में भी ऐसा किया जा सकता है।’’

एक बयान में उन्होंने कहा कि मराठा, धनगर और मुसलमानों को आरक्षण की मांग कई वर्षों से लंबित है और इन समुदायों को उनके सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए।

नसीम खान ने कहा, ‘‘तेदेपा ने मुसलमानों को आरक्षण देने का वादा किया है। अगर आंध्र प्रदेश में ऐसा किया जा सकता है, तो महाराष्ट्र को भी ऐसा ही करना चाहिए। केंद्र और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है, केंद्र में तेदेपा राजग सरकार का समर्थन कर रही है।’’

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रही भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेदेपा और नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) का समर्थन हासिल कर लिया है।

प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए रविवार को शपथ लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका