देश की खबरें | तमिलनाडु के मछुआरों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करे केंद्र: एम के स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए राज्य के 140 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

चेन्नई, 28 अक्टूबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए राज्य के 140 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।

स्टालिन ने बताया कि 26 अक्टूबर को श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया था और इसके अलावा इस साल ऐसी 30 घटनाएं हो चुकी हैं।

स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को सोमवार को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘आज तक 140 मछुआरे और मछली पकड़ने वाली 200 नौकाएं श्रीलंकाई अधिकारियों की हिरासत में हैं। मैं इस मामले में आपसे तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह करता हूं ताकि इस मुद्दे को उच्च प्राथमिकता के आधार पर उठाया जा सके और सभी गिरफ्तार मछुआरों की रिहाई समेत उनकी नौकाओं को तत्काल वापस किया जाना सुनिश्चित किया जा सके। ’’

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा, ‘‘मैं यह लेख श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिए जाने की घटनाओं को उजागर करने के लिए लिख रहा हूं। ये गिरफ्तारियां एक ऐसा मुद्दा हैं जिसके लिए रचनात्मक कूटनीतिक प्रयासों की आवश्यकता है। ’’

उन्होंने कहा कि यह बार-बार उठने वाला मुद्दा भारत में, विशेषकर तमिलनाडु में, मछुआरों और उनके परिवारों की आजीविका, सुरक्षा और संरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\