देश की खबरें | केंद्र ने संयुक्त सचिव स्तर पर किया फेरबदल, 17 अधिकारियों का स्थानांतरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में

मंगलवार को फेरबदल करते हुए 17 अधिकारियों को संयुक्त सचिव या समकक्ष पदों पर नियुक्त किया गया।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (आईओएफएस) के 2000 बैच के भारतीय राजीव कुमार को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) अधिकारी वृंदा मनोहर देसाई को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव नामित किया गया है। उनका कार्यकाल 12 अप्रैल, 2027 तक होगा।

आदेश के अनुसार, असम-मेघालय कैडर के 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अभिषेक भगोतिया लोकपाल के संयुक्त सचिव होंगे।

केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) अधिकारी राहुल कश्यप को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) का सचिव नियुक्त किया गया है।

मुथुकृष्णन शंकरनारायणन को परमाणु ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है जबकि शोभित गुप्ता को नागर विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। विमल आनंद को वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव और मोनालिसा दास को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\