टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पुन- प्रकाशित करने की योजना बना रहा केंद्र: सूत्र
उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही केंद्र सरकार इन राज्यों में कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का प्रकाशन फिर से शुरू करने की योजना बना रही है।
नयी दिल्ली, 26 मार्च : उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही केंद्र सरकार इन राज्यों में कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का प्रकाशन फिर से शुरू करने की योजना बना रही है. चुनाव की तारीखों की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आठ जनवरी को पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में टीकाकरण प्रमाणपत्रों से मोदी की तस्वीर हटा दी गई थी.
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इन राज्यों में कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर की छपाई को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर फिर से शुरू करने की इच्छा जताई है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: 69 लाख रुपये मूल्य का गुटखा और तंबाकू उत्पाद रखने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
सूत्र ने 'पीटीआई-' को बताया, ''इन पांच राज्यों में लोगों को दिए जा रहे कोविड-19 प्रमाणपत्रों में प्रधानमंत्री की तस्वीर को शामिल करने के लिए को-विन मंच पर आवश्यक बदलाव किए जाएंगे.''
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

