जरुरी जानकारी | केंद्र ने अब तक पंजाब से 121 लाख टन धान खरीदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने पंजाब से अब तक 120.67 लाख टन धान खरीदा है, जो अनुमानित लक्ष्य का 65 प्रतिशत है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर केंद्र ने पंजाब से अब तक 120.67 लाख टन धान खरीदा है, जो अनुमानित लक्ष्य का 65 प्रतिशत है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

केंद्र सरकार ने चालू खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए धान खरीद का अनुमानित लक्ष्य 185 लाख टन तय किया है जो 30 नवंबर तक चलेगा।

बयान के अनुसार, “आठ नवंबर, 2024 तक पंजाब की मंडियों में कुल 126.67 लाख टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 120.67 लाख टन की खरीद सरकारी एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा की गई है।”

भारत सरकार द्वारा ग्रेड 'ए' धान की खरीद तय एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) 2,320 रुपये प्रति क्विंटल पर की जा रही है।

बयान में कहा गया है, "चालू केएमएस (खरीफ विपणन सीजन) 2024-25 में अब तक सरकार द्वारा खरीदा गया कुल धान 27,995 करोड़ रुपये है, जिससे पंजाब में लगभग 6.58 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।"

इसके अलावा, 4,839 मिलर्स ने धान की छिलाई के लिए आवेदन किया है और 4,743 मिलर्स को पंजाब सरकार द्वारा पहले ही काम आवंटित किया जा चुका है।

पंजाब में केएमएस 2024-25 के लिए धान की खरीद एक अक्टूबर, 2024 से शुरू हो गई है और पंजाब के किसानों से सुचारू खरीद के लिए पूरे राज्य में 2,927 नामित मंडियां और अस्थायी यार्ड चालू हैं।

मंडियों से धान का उठाव जोरों पर है और उठाया गया धान दैनिक आवक की मात्रा से अधिक है।

बयान में कहा गया है, "इस प्रकार धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\