देश की खबरें | केंद्र 'राजकोषीय संघीय आतंकवाद' में लिप्त है: टीएमसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह ''राजकोषीय संघीय आतंकवाद'' में लिप्त है।

कोलकाता, चार फरवरी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह ''राजकोषीय संघीय आतंकवाद'' में लिप्त है।

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इन दावों को खारिज कर दिया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्रीय धन के लिए उपयोग प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र राज्य को निशाना बना रहा है, क्योंकि यहां भाजपा की विरोधी पार्टी की सरकार है।

उन्होंने आरोप लगाया, ''यह राजकोषीय संघीय आतंकवाद है...यह और कुछ नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल को निशाना बनाने का भाजपा का एक और प्रयास है, क्योंकि वे (भाजपा) राजनीतिक रूप से टीएमसी से मुकाबला करने में विफल हो रहे हैं।''

टीएमसी के एक अन्य वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि 2011 में राज्य में टीएमसी के सत्ता में आने के बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कराने में कोई कमी या कोताही नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, “हम 2002-03 से 2010-11 की अवधि की ज़िम्मेदारी नहीं ले सकते, जब राज्य में वाम मोर्चे की सरकार थी।”

सरकारी धन के उपयोग को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पर भाजपा-टीएमसी में जारी वाकयुद्ध के बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि यह रिपोर्ट "झूठ से भरी" है। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी पत्र लिखा था।

भाजपा ने सीएजी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए दावा किया था कि तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में लगभग दो लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस