देश की खबरें | सिग्नल फेल होने से मध्य रेलवे की मुंबई उपनगरीय ट्रेन सेवाएं हुईं बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को सिग्नल फेल हो जाने से यहां मध्य रेलवे के मुख्य कॉरिडोर पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 13 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को सिग्नल फेल हो जाने से यहां मध्य रेलवे के मुख्य कॉरिडोर पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि ठाणे में सभी रेलवे लाइनों पर उपनगरीय क्षेत्रों में संचालित होने वाली ट्रेन सेवाएं सुबह 9.16 बजे कुछ तकनीकी कारणों से बाधित हो गईं।

प्रवक्ता ने कहा, ''ठाणे में सभी लाइनों पर सिग्नल फेल होने के कारण कल्याण (ठाणे में) और कुर्ला (मुंबई में) के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।''

यात्रियों के अनुसार समस्या के कारण ठाणे स्टेशन के दोनों ओर ट्रेनों की कतार लग गई।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 10.15 बजे सिग्नल प्रणाली फिर से बहाल कर दी गई, जिसके बाद सभी लाइनों पर ट्रेनें सुचारू रूप से शुरू हो गईं।

मध्य रेलवे के मुख्य मार्ग से जाने वाली ट्रेनों का उपनगरीय नेटवर्क दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण (ठाणे जिले में) और खोपोली (रायगढ़ में) तक फैला हुआ है। प्रतिदिन लाखों यात्री इन मार्गों पर यात्रा करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now