जरुरी जानकारी | केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : वर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

जम्मू, 20 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र सहकारिता एवं विकास राज्यमंत्री वर्मा केंद्र सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे है।

वर्मा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जम्मू-कश्मीर में सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सहकारिता विभाग को मजबूत और पुनर्जीवित करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से पहले ही कई पहल की जा चुकी हैं।’’

सहकारिता विभाग क्षेत्र के उत्थान के लिए कई साहसिक निर्णय लेने को लेकर प्रशासन की सराहना करते हुए वर्मा ने क्षेत्र से जुड़े लोगों से निष्क्रिय सहकारी समितियों के पुनरुद्धार और व्यावसायिक गतिविधियों के विविधीकरण के लिए सुझाव भी मांगे।

इस दौरान सहकारिता विभाग की सचिव यशा मुद्गल ने केंद्रीय मंत्री को विभाग की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस