देश की खबरें | एअर इंडिया की अवैतनिक अवकाश की योजना वापस ले केंद्र सरकार: तृणमूल कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने रविवार को नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर आग्रह किया कि मंत्रालय, एअर इंडिया द्वारा अपने कर्मचारियों के एक वर्ग को पांच साल के लिए अवैतनिक अवकाश पर भेजने का निर्णय वापस लिया जाना सुनिश्चित करे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 19 जुलाई तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने रविवार को नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर आग्रह किया कि मंत्रालय, एअर इंडिया द्वारा अपने कर्मचारियों के एक वर्ग को पांच साल के लिए अवैतनिक अवकाश पर भेजने का निर्णय वापस लिया जाना सुनिश्चित करे।

ब्रायन ने कहा कि यह “अमानवीय योजना” है और केंद्र सरकार के परामर्शों के ठीक उलट किया गया काम है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में अबतक एक दिन में सबसे ज्यादा 9,518 नए मरीज पाए गए, 258 की मौत : 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता ब्रायन ने कहा कि सरकार ने पूरी तरह संवेदनहीनता दिखाई है और कोविड-19 महामारी के दौरान एअर इंडिया के कर्मचारियों द्वारा निस्वार्थ भाव से की गई सेवा को सम्मान नहीं दिया गया है।

केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखे पत्र में ब्रायन ने कहा कि अब तक एअर इंडिया के 150 कर्मचारियों की जांच में कोविड-19 की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढ़े | शरद पवार का मोदी सरकार पर तंज, कहा- कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनाने से कोरोना वायरस का होगा अंत.

उन्होंने कहा, “यह योजना केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में जारी किए गए परामर्श के ठीक उलट है, जिनमें सभी राज्यों को निर्देश दिया गया था कि सभी उद्योग, दुकानें और प्रतिष्ठान अपने कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान पूरा वेतन देंगे।”

उन्होंने कहा कि अनिवार्य अवैतनिक अवकाश की योजना भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के इतिहास में पहले कभी नहीं लाई गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\