देश की खबरें | जाति-धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार: कांग्रेस नेता ओझा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने बुधवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी का 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' देश में प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का काम करेगा।

रायपुर, 25 जनवरी कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने बुधवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी का 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' देश में प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का काम करेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया देखने के बाद पार्टी ने 26 जनवरी से 26 मार्च तक देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने का फैसला किया है।

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शोभा ओझा ने कहा कि यह अभियान देश के छह लाख गांवों और 10 लाख मतदान केंद्रों को कवर करेगा और इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के शांति और सद्भाव के संदेश का प्रचार करेंगे तथा केंद्र सरकार की नाकामी को जनता को बताएंगे।

ओझा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विश्व के सबसे युवा देश के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं दे पाई। उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार देश के प्रत्येक परिवार को महंगाई की आग में झोंक दिया। किसानों को आमदनी दोगुनी करने का कोरा झांसा दिया गया। समाज के पिछड़े, दलित, आदिवासी वर्गों को तरक्की का पर्याप्त अवसर नहीं दिया। अवसर बस अपने धन्ना सेठ दोस्तों के लिए सृजित किए गए और इन नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए भारत को नफरत, निराशा और नकारात्मकता के दलदल में धकेल दिया।''

कन्याकुमारी से शुरू हुई यह पदयात्रा अब जम्मू पहुंच गई है और 3,900 किलोमीटर लम्बी यात्रा का बुधवार को 131 वां दिन है।

ओझा ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी इस ‘भारत जोड़ो’ अभियान को और अधिक व्यापकता प्रदान करने के लिए समूचे देश में 26 जनवरी से 26 मार्च तक एक जनसंवाद कार्यक्रम ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाएगी जिसका नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भारत के छह लाख गांवों, 2.50 लाख ग्राम पंचायतों और 10 लाख मतदान मतदान केंद्रों तक पहुंचकर राहुल गांधी जी के संदेश और मोदी सरकार की नाकामियों से हर घर को अवगत कराया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 'हाथ से हाथ जोड़ो' यात्रा छत्तीसगढ़ में 60 दिनों में कुल 1.80 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राज्य में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने हैं।

शुक्ला ने बताया कि पहले दिन 307 मतदान केंद्रों पर यात्रा निकाली जाएगी। प्रत्येक यात्रा 10 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\