जरुरी जानकारी | ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर केंद्र सरकार को राहत देने के तरीके खोजने चाहिए: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी को राहत देने के तरीके खोजने चाहिए।

जयपुर, 23 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी को राहत देने के तरीके खोजने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को समाधान खोजना चाहिए और उन लोगों को राहत देनी चाहिए जो ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण दिक्कतें झेल रहे हैं। सरकार चलाने वालों को लोगों की बदहाली के बारे में सोचना चाहिए।’’

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घट रही है लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को लूट रही है।’’

वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रहे गहलोत ने विधानसभा में बजट पेश करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘अच्छे वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है कि कठिन हालात होने के बावजूद जनकल्याणकारी बजट आया है। हमने एक भी सेक्टर को छोड़ा नहीं है। किसान, मजदूर, सबको राहत देने का प्रयास किया गया है। कोई नया कर नहीं लगाया है।’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या राज्य में होने वाले उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए यह बजट पेश किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘उपचुनाव नहीं...विपक्ष तो मध्यावधि चुनाव की बात कर रहा है।’'

गहलोत ने कहा, ‘‘मध्यावधि चुनाव नहीं होंगे..पांच साल सरकार चलेगी। अगली बार भी कांग्रेस ही सरकार बनायेगी।’’

राजस्थान सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपने बजट में किसी नये कर का प्रावधान नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें