देश की खबरें | केन्द्र सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है, वार्ता के जरिये ही समाधान निकलेगा: खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को आंदोलनकारी किसानों को आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार उनसे बातचीत के लिए हमेशा तैयार है और बातचीत के जरिये ही कोई समाधान निकल सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 27 नवम्बर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को आंदोलनकारी किसानों को आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार उनसे बातचीत के लिए हमेशा तैयार है और बातचीत के जरिये ही कोई समाधान निकल सकता है।

पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में ‘दिल्ली चलो’ मार्च के आह्वान के बीच खट्टर ने यह आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े | प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली की ओर फिर से यात्रा शुरू की.

खट्टर ने किसानों से अपने जायज मुद्दों के बारे में सीधे केंद्र से बात करने की अपील की।

खट्टर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘केंद्र सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है।’’

यह भी पढ़े | Delhi Chalo March: किसानों को दिल्ली में मिली इंट्री, निरंकारी ग्राउंड पर जाने की परमिशन पुलिस ने दी.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सभी किसान भाइयों से अपील है कि अपने सभी जायज मुद्दों के लिए केंद्र से सीधे बातचीत करें।’’

खट्टर ने किसानों से कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन जरिया नहीं है और इसका हल बातचीत से ही निकलेगा।

किसान नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नये कानून से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।

केन्द्र ने पंजाब के कई किसान संगठनों को तीन दिसम्बर को दिल्ली में वार्ता के लिए बुलाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\