केंद्र सरकार ने स्वीकार किया कि सत्येंद्र जैन 'आरोपी' नहीं हैं: केजरीवाल का दावा
बयान में पार्टी सांसद संजय सिंह के हवाले से कहा गया है, “कल जब उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई हुई, तो ईडी ने कहा कि जैन के खिलाफ कोई प्राथमिकी या शिकायत नहीं है. उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है और फिर भी स्मृति ईरानी सहित भाजपा के मंत्रियों ने उन्हें राष्ट्रीय टेलीविजन पर भ्रष्ट कहा है.''
नयी दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को दावा किया कि सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के खिलाफ ‘‘साजिश’’ का पर्दाफाश हो गया है, क्योंकि केंद्र सरकार (Central Government) ने अदालत में स्वीकार किया है कि वह 'आरोपी' नहीं हैं. केजरीवाल ने यह टिप्पणी मीडिया में आईं खबरों के बाद की, जिनमें दावा किया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) में कहा है कि जैन ''आरोपी नहीं हैं.'' मुख्यमंत्री केजरीवाल 6 जून को मेहसाणा में आप की भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे
आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जारी एक बयान में केजरीवाल के हवाले से कहा गया है, ''केंद्र सरकार ने खुद अदालत में स्वीकार किया है कि सत्येंद्र जैन 'आरोपी' नहीं हैं. जब वह आरोपी नहीं हैं, तो वे उन्हें भ्रष्ट कैसे कह सकते हैं?''
बयान में पार्टी सांसद संजय सिंह के हवाले से कहा गया है, “कल जब उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई हुई, तो ईडी ने कहा कि जैन के खिलाफ कोई प्राथमिकी या शिकायत नहीं है. उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है और फिर भी स्मृति ईरानी सहित भाजपा के मंत्रियों ने उन्हें राष्ट्रीय टेलीविजन पर भ्रष्ट कहा है.''
उन्होंने कहा कि ईडी ने खुद उच्च न्यायालय में स्वीकार किया है कि जैन के खिलाफ कोई शिकायत या प्राथमिकी नहीं है. जैन को 30 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था और एक निचली अदालत ने उन्हें नौ जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

