एजेंसी न्यूज

मुंबई के धारावी व कुछ अन्य क्षेत्रों में केंद्रीय बल तैनात

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई के धारावी व कुछ अन्य क्षेत्रों में केंद्रीय बल तैनात
जमात

मुंबई, 21 मई धारावी और मुंबई के कुछ अन्य इलाकों में बृहस्पतिवार को केंद्रीय पुलिस सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों को तैनात कर दिया गया ताकि कोरोना वायरस पर काबू के लिए लॉकडाउन लागू करने में नगर पुलिस को मदद मिल सके।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धारावी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक कंपनी को स्थानीय पुलिस के साथ तैनात किया गया है।

इससे पहले बुधवार की रात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सख्त लॉकडाउन लागू करने के लिए दक्षिण मुंबई के भेंडी बाजार में फ्लैग मार्च किया।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ कर्मियों ने धारावी में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और क्षेत्र में तैनाती की योजना पर चर्चा की। धारावी कोविड-19 से काफी प्रभावित (हॉटस्पॉट) क्षेत्रों में से एक है।

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि उसने केंद्रीय बलों की मांग की है ताकि थक चुके पुलिस बल को थोड़ा आराम मिल सके।

मुंबई में 700 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। उनमें से दस की मौत हो चुकी है।

 केंद्रीय बल कानून व्यवस्था बनाए रखने और लॉकडाउन के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने में मुंबई पुलिस की सहायता करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).