देश की खबरें | कोविड-19 के टीके संबंधी अफवाहों को रोकने के लिए धार्मिक नेताओं की मदद लेगा केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने राज्यों से कोविड-19 टीकाकरण पर नजर रखने के लिए ब्लॉक स्तर के कार्य बलों का गठन करने और टीके के संबंध में सभी प्रकार की गलत सूचनाओं और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए धार्मिक नेताओं समेत स्थानीय स्तर पर प्रभावित करने वाले लोगों की मदद लेने को कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 नवंबर केंद्र ने राज्यों से कोविड-19 टीकाकरण पर नजर रखने के लिए ब्लॉक स्तर के कार्य बलों का गठन करने और टीके के संबंध में सभी प्रकार की गलत सूचनाओं और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए धार्मिक नेताओं समेत स्थानीय स्तर पर प्रभावित करने वाले लोगों की मदद लेने को कहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कार्य बलों को टीके को लगाने में आने वाली रुकावटों को दूर करने की जिम्मेदारी दी जाएगी और इस तरह टीकाकरण के लिए विकेन्द्रीकृत योजनाएं और तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़े | University of Delhi: पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी.

उसने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को 24 नवंबर को भेजे पत्र में कहा कि ब्लॉक कार्य बल का नेतृत्व उप मंडलीय दंडाधिकारी या तहसीलदार करेंगे और इसमें सरकारी विभाग, विकास साझेदार, एनजीओ, स्थानीयों लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखने वाले लोगों और धार्मिक नेताओं को शामिल किया जाएगा।

मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि कोविड-19 के टीके को देने में करीब एक साल का समय लगेगा और इसमें विभिन्न समूहों को शामिल किया जाएगा, जिसकी शुरुआत स्वास्थ्य कर्मियों से होगी।

यह भी पढ़े | टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को हुगली नदी पुल आयुक्त का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया: 26 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उसने कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके मद्देनजर राज्य और जिला स्तर पर समिति बनाने को कहा है जो टीकाकरण की तैयारियों, मसलन टीकों को रखने के लिए शीत गृह की श्रृंखला, परिचालन तैयारी, भौगोलिक आधार पर राज्य विशेष की चुनौती आदि की समीक्षा करेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के 24 नवंबर के पत्र में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 टीकों को देने के लिए ब्लॉक कार्य बल (बीटीएफ) के गठन की भी आवश्यकता है ताकि टीके के संबंध में विकेंद्रीकृत योजना और तैयारी की जा सके।’’

पत्र में कहा गया है कि बीटीएफ को को-विन सॉफ्टवेयर पर अपलोड के लिए जिले के साथ साझा किए जाने वाले लाभार्थियों के डेटाबेस पर नजर रखने, सूक्ष्म योजना, संवाद योजना, शीत गृह की श्रृंखला और टीकाकरण संबंधी साजो सामान से जुड़ी योजना की प्रगति पर नजर रखने तथा हर गतिविधि की जवाबदेही तय करने को कहा गया है।

इसके अलावा बीटीएफ टीकाकरण सत्रों की योजना भी बनाएंगे। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल