जरुरी जानकारी | केन्द्र ने कहा, महाराष्ट्र में यूरिया ककी कोई कमी नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में यूरिया की कोई कमी नहीं है और इस फसल पोषक तत्व की कुल उपलब्धता इस वित्त वर्ष में 16 जुलाई तक अनुमानित मांग से कहीं अधिक है।

नई दिल्ली, 17 जुलाई केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में यूरिया की कोई कमी नहीं है और इस फसल पोषक तत्व की कुल उपलब्धता इस वित्त वर्ष में 16 जुलाई तक अनुमानित मांग से कहीं अधिक है।

एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘एक अप्रैल से 16 जुलाई तक की आवश्यकता 8.83 लाख टन की थी। इसके मुकाबले पहले के 4.02 लाख टन के बचे स्टॉक सहित 11.96 लाख टन उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Forecast: सौराष्ट्र और कच्छ में आज होगी भारी बारिश, IMD ने गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए जारी किया अलर्ट.

उर्वरक विभाग एक बुवाई के मौसम की शुरुआत से पहले उर्वरकों की अनुमानित आवश्यकता के अनुरूप सभी राज्यों को उर्वरकों की समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करता है।

महाराष्ट्र के मामले में, पूरे खरीफ सत्र (अप्रैल से सितंबर) के लिए उर्वरकों की अनुमानित आवश्यकता 15 लाख टन की थी।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

बयान में कहा गया है, ‘‘आपूर्तिकर्ताओं को आपूर्ति की सुनिश्चित योजना के अनुसार सख्ती से आपूर्ति सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है और उर्वरक विभाग द्वारा दैनिक निगरानी की जा रही है।’’

आवश्यकता में किसी भी वृद्धि की स्थिति में, विभाग उचित हस्तक्षेप करेगा।

इस अवधि के दौरान, यूरिया की बिक्री 9.57 लाख टन रही है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 4.7 लाख टन रही थी।

केंद्र ने कहा कि चालू सत्र में अभूतपूर्व रूप से अधिक बिक्री के बावजूद, यूरिया की उपलब्धता सहज बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\