ताजा खबरें | सरकारी अस्पतालों में आत्महत्या करने वाले मेडिकल इंटर्न का आंकड़ा केंद्र के पास नहीं : जाधव

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि देश में सरकारी अस्पतालों में आत्महत्या करने वाले मेडिकल प्रशिक्षुओं (इंटर्न) का कोई आंकड़ा केन्द्रीय स्तर पर नहीं रखा जाता है।

नयी दिल्ली, 25 मार्च सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि देश में सरकारी अस्पतालों में आत्महत्या करने वाले मेडिकल प्रशिक्षुओं (इंटर्न) का कोई आंकड़ा केन्द्रीय स्तर पर नहीं रखा जाता है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी।

जाधव ने कहा, ‘‘देश में सरकारी अस्पतालों में आत्महत्या करने वाले मेडिकल प्रशिक्षुओं का डेटा केन्द्रीय स्तर पर नहीं रखा जाता है।’’

उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने और छात्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एनएमसी (राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग) द्वारा विभिन्न कदम उठाए गए हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘सभी छात्रों के लिए 10 दिनों का योग मॉड्यूल अनिवार्य कर दिया गया है, जिसमें शिक्षकों को भी शामिल होने का अनुरोध किया गया है। ये 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले होंगे। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा तैयार किए गए मॉड्यूल के अनुसार छात्र प्रतिदिन एक घंटे योग करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि एमबीबीएस के प्रथम वर्ष की शुरुआत में योग को ‘इंडक्शन कोर्स’ में भी शामिल किया गया है।

जाधव ने बताया कि गांव में पहुंच के माध्यम से परिवार गोद लेने का कार्यक्रम छात्रों को अधिक परिपक्व और ग्रामीण आबादी के प्रति सहानुभूतिपूर्ण बनाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\