देश की खबरें | संघवाद को कमजोर बना रहा है केन्द्र : कृषि कानूनों के खिलाफ धरना में कांग्रेस नेता सिद्धू ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को आरोप लगाया कि नये कृषि कानून बनाकर केन्द्र सरकार संघवाद को कमजोर कर रही है और पंजाब के निर्वाचित विधायकों की आवाज को दबा रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार नवंबर पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को आरोप लगाया कि नये कृषि कानून बनाकर केन्द्र सरकार संघवाद को कमजोर कर रही है और पंजाब के निर्वाचित विधायकों की आवाज को दबा रही है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस विधायकों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित धरना में सिद्धू ने कहा कि राज्य के लोग अपने ‘‘गौरव और पगड़ी’’ पर वार बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान और चीन की बढ़ेगी बेचैनी, भारत पहुंचा Rafale Aircraft का दूसरा बैच.

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग एक देश, एक बाजार की बातें कर रहे हैं, वे लोग पंजाब और उसके मुख्यमंत्री की आवाज दबाना चाहते हैं। हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसमें न्याय क्या है? आप निर्वाचित विधायकों की आवाज को दबाना चाहते हैं।’’

सिद्धू ने कहा कि केन्द्रीय कृषि कानून ‘‘संघीय ढांचे पर हमला हैं’’ और भारत के संविधान के विरूद्ध हैं।

यह भी पढ़े | यूपी और हरियाणा के बाद MP की शिवराज सरकार भी ला रही है ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून, सीएम बोले- हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है.

केन्द्रीय कानून को काला कानून बताते हुए सिद्धू ने दावा किया कि इनका लक्ष्य कॉरपोरेट्स की मदद करना है, किसानों की नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अंबानी अडानी को पंजाब में पैर नहीं रखने देंगे। और किसी को किसानों का अधिकारी नहीं छीनने देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\