देश की खबरें | केन्द्र कोविड-19 से निपटने के लिए वित्तीय मदद के अनुरोध की अनदेखी कर रहा है: नारायणसामी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए धनराशि के आवंटन को लेकर कई बार किये गये अनुरोध की अनदेखी कर रही है।
पुडुचेरी, 14 जून पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए धनराशि के आवंटन को लेकर कई बार किये गये अनुरोध की अनदेखी कर रही है।
नारायणसामी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘पुडुचेरी सरकार महामारी को फैलने से रोकने के लिए ईमानदारी के साथ कदम उठा रही है।’’
यह भी पढ़े | गुजरात के राजकोट में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.8 दर्ज, दहशत में लोग.
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन केन्द्र सरकार वित्तीय मदद के लिए कई बार किये गये अनुरोध को नहीं सुन रही है...’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों के जीवन को लेकर चिंतित हैं और इसलिए अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए वित्तीय मदद बढ़ाने का केन्द्र से अनुरोध कर रहे हैं।
यह भी पढ़े | गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.8 मापी गई : 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
नारायणसामी ने कहा कि महामारी की स्थिति को संभालने के लिए केन्द्र द्वारा धनराशि मंजूर नहीं किये जाने के कारण सामने आ रही मुश्किलों के बारे में वह 16 जून को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रस्तावित वीडियो कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी देंगे।
उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा धनराशि नहीं उपलब्ध कराये जाने से पुडुचेरी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस पर काबू के लिए लोगों से भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)