देश की खबरें | आईआईटी रोपड़ में तकनीकी केंद्र की स्थापना के लिए केंद्र ने दिए 110 करोड़ रुपये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, आठ अगस्त केंद्र सरकार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ में एक तकनीकी नवोन्मेष केंद्र स्थापित करने के लिए 110 करोड़ रुपये प्रदान करने को मंजूरी दी है।

संस्थान ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi’s fresh attack on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, पूछा- क्या देश को चीनी आक्रमण का सत्य बताएंगे.

आईआईटी ने कहा कि नवोन्मेष केंद्र का लक्ष्य चारा प्रबंधन, पानी की गुणवत्ता में सुधार, पानी और मिट्टी में जहरीले तत्वों का पता लगाना और उसका शोधन करना होगा।

संस्थान ने कहा, “इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य कृषि को कम से कम लागत वाले एक लाभदायक उद्योग के रूप में विकसित करना है।”

यह भी पढ़े | LPG explosion In Delhi: दिल्ली के टिग्री इलाके में स्थित जेजे कैंप में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद.

आईआईटी-रोपड़ के निदेशक सरित के दास के अनुसार भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अनोखे अभियान से होने वाले उत्कृष्ट अनुसंधान से देश के कृषि और जल संसाधन क्षेत्र को लाभ होगा।

केंद्र के समन्वयक पुष्पेंद्र पी सिंह ने कहा कि संस्थान ऐसी तकनीक विकसित करेगा जिससे कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ेगा और विषैले पदार्थों की मात्रा कम होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)