देश की खबरें | केंद्र ने देश में निर्मित वेंटिलेटर निर्यात करने की अनुमति देने का किया फैसला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 पर उच्चस्तरीय मंत्रिसमूह ने देश में निर्मित वेंटिलेटर के निर्यात को मंजूरी देने के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमति जताई है।
नयी दिल्ली, एक अगस्त कोविड-19 पर उच्चस्तरीय मंत्रिसमूह ने देश में निर्मित वेंटिलेटर के निर्यात को मंजूरी देने के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमति जताई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की लगातार गिर रही मृत्युदर के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। देश में कोविड-19 के मरीजों की मृत्युदर इस समय 2.15 प्रतिशत है, ‘‘जिसका अर्थ है कि बहुत कम उपचाराधीन मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं’’।
बयान में कहा गया है कि 31 जुलाई को देश में केवल 0.22 उपचाराधीन मरीज वेंटिलेटर पर थे।
मंत्रालय ने कहा कि देश में निर्मित वेंटिलेटर के निर्यात के लिए आवश्यक कदम उठाने की खातिर विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) को मंत्रिसमूह के फैसले से अवगत करा दिया गया है।
यह भी पढ़े | अमर सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख : 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उसने कहा, ‘‘अब वेंटिलेटर के निर्यात को मंजूरी दे दी गई है, तो उम्मीद की जाती है कि देश में निर्मित वेंटिलेटरों के लिए विदेशों में नए बाजार मिलेंगे।’’
कोविड-19 से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए वेंटिलेटरों के निर्यात पर मार्च में प्रतिबंध लगा दिया गया था, ताकि मशीनों की घरेलू स्तर पर उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)