देश की खबरें | केंद्र ने राज्यों से अस्पतालों को कोविड-19 के टीके का पर्याप्त आवंटन सुनिश्चित करने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सभी अस्पतालों को कोविड-19 टीकाकरण सत्र की योजना के अनुरूप पूरी अवधि के लिए टीकों का आवंटन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। इन अस्पतालों में सरकारी और निजी, दोनों शामिल हैं।

नयी दिल्ली, दो मार्च केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सभी अस्पतालों को कोविड-19 टीकाकरण सत्र की योजना के अनुरूप पूरी अवधि के लिए टीकों का आवंटन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। इन अस्पतालों में सरकारी और निजी, दोनों शामिल हैं।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की दर दो प्रतिशत से भी कम है, जिससे पता चलता है कि महामारी नियंत्रित किये जाने के करीब है।

केंद्र ने आज एक बैठक में दोहराया कि टीकों की कोई कमी नहीं है और इसलिए पर्याप्त मात्रा में टीके की खुराक कोविड टीकाकरण केंद्रों को आवंटित किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि एक मार्च से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू किया गया है, जिसके तहत अब 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश टीकों को भंडारित, रिजर्व, संरक्षित नहीं रखना चाहिए, ना ही बफर भंडार बनाना चाहिए।

बयान में कहा गया है, ‘‘केंद्र सरकार के पास टीकों का पर्याप्त भंडार है और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को जरूरी खुराक उपलब्ध कराई जाएगी।’’

राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से नियमित रूप से निजी अस्पतालों के साथ संवाद करने को कहा गया है ताकि टीकाकरण की उनकी अधिकतम क्षमता का उपयोग किया जा सके।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हालांकि महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में कोविड-19 के नये या उपचाराधीन मरीजों में वृद्धि देखी जारी है, लेकिन यह भी एक तथ्य है कि संक्रमण से उबरने की दर 97 प्रतिशत से अधिक है और भारत में कुल उपचाराधीन मरीज दो प्रतशित से भी कम (1.51 प्रतिशत) हैं।

भूषण ने कहा कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में केंद्रीय टीमें तैनात की गई हैं। हम हरियाणा की भी निगरानी कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि दो राज्यों, महाराष्ट्र और केरल में देश के कुल उपचाराधीन रोगियों के 75 प्रतिशत (उपचाराधीन) मरीज हैं।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी.के. पॉल ने लोगों से टीका लगवाने और संक्रमण की चेन तोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक बड़ी आबादी अब भी इस रोग से खतरे का सामना कर रही है और उन्होंने किसी लापरवाही के प्रति आगाह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\