जरुरी जानकारी | प्रतिस्पर्धा आयोग के जांच शुरू करने के बाद सीमेंट कंपनियों के शेयर गिरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट समेत अन्य सीमेंट कंपनियों के शेयर में बृहस्तिवार को गिरावट रही। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के सीमेंट कंपनियों के प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप की जांच शुरू करने और कुछ कंपनियों के कार्यालय पर छापे मारे जाने के चलते यह गिरावट देखी गयी।

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट समेत अन्य सीमेंट कंपनियों के शेयर में बृहस्तिवार को गिरावट रही। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के सीमेंट कंपनियों के प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप की जांच शुरू करने और कुछ कंपनियों के कार्यालय पर छापे मारे जाने के चलते यह गिरावट देखी गयी।

बीएसई पर अंबुजा सीमेंट का शेयर 1.80 प्रतिशत गिरकर 248.35 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 2.96 प्रतिशत घटकर 245.40 रुपये तक चला गया था।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में शादी के बाद दुल्हन समेत पाए गए 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे की मौत.

इसी तरह एसीसी सीमेंट का शेयर 1.46 प्रतिशत गिरकर 1,631.95 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 2.24 प्रतिशत टूटकर 1,619.05 रुपये तक गिरा था।

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में सबसे अधिक 3.27 प्रतिशत की गिरावट रही। यह 4,979.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं श्री सीमेंट का शेयर 2.73 प्रतिशत गिरकर 2,375.50 रुपये पर रहा।

यह भी पढ़े | PNR Status On WhatsApp: रेल यात्री अब व्हाट्सएप पर चेक कर पाएंगे PNR स्टेटस और यात्रा की पूरी डिटेल्स, जानिए कैसे.

आयोग ने बुधवार को लफार्जहोलसिम समेत कुछ सीमेंट कंपनियों के कार्यालय पर छापे मारे थे। लफार्जहोलसिम देश की दो प्रमुख सीमेंट कंपनी अंबुजा और एसीसी की मातृ कंपनी है। उसने छापे मारे जाने की पुष्टि की है।

मीडिया रपटों के अनुसार आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट और श्री सीमेंट के कार्यालयों पर भी छापे मारे गए हैं।

इस बारे में आदित्य बिड़ला समूह और श्री सीमेंट की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now