देश की खबरें | कर्नाटक के मादक पदार्थ मामले में सीसीबी ने कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले के सिलसिले में केंद्रीय अपराध शाखा ने फिल्म अभिनेत्री रागिनी को तलब किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, तीन सितंबर कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले के सिलसिले में केंद्रीय अपराध शाखा ने फिल्म अभिनेत्री रागिनी को तलब किया है।

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update India: भारत में रिकवरी रेट हुई 77 फीसदी, COVID-19 से संक्रमित 68,584 मरीज एक दिन में हुए ठीक.

अभिनेत्री ने भी बृहस्पतिवार को कई ट्वीट कर तलब किए जाने की जानकारी दी । साथ ही कहा कि वह तुरंत पेश नहीं हो सकती हैं।

उन्होंने सीसीबी अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए सोमवार तक का वक्त मांगा है।

यह भी पढ़े | Monsoon session of Parliament: मानसून सत्र में लिखित मिलेंगे सवालों के जवाब, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन बोले-ये संसद है गुजरात का जिमखाना नहीं.

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने बेंगलुरु में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जो कथित तौर पर यहां पर गायकों और अभिनेताओं को मादक पदार्थ पहुंचाते थे। इसके बाद से कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों का इस्तेमाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिल्मकार एवं पत्रकार इंद्रजीत लंकेश इस सिलसिले में सीसीबी को बयान दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया है कि उद्योग के कम से कम 15 लोग मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\