देश की खबरें | सीसीबी ने कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के बेंगलुरु स्थित आवास पर छापा मारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ के कथित सेवन और कारोबार की जांच कर रही बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के यहां स्थित आवास पर शुक्रवार की सुबह छापेमारी की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, चार सितंबर कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ के कथित सेवन और कारोबार की जांच कर रही बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के यहां स्थित आवास पर शुक्रवार की सुबह छापेमारी की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि दोपहर में अभिनेत्री को सीसीबी कार्यालय ले जाया गया और इस सिलसिले में पूछताछ की गई।

यह भी पढ़े | Rape Case Against BJP MLA Mahesh Negi: बीजेपी नेता महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘सीसीबी ने अदालत से इस संबंध में तलाशी वारंट हासिल किया है।’’

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीबी का एक दल सुबह करीब छह बजे द्विवेदी के आवास पर पहुंचा।

यह भी पढ़े | Encounter In Baramulla District: जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.

सीसीबी ने बुधवार को अभिनेत्री को नोटिस जारी करके पेश होने को कहा था लेकिन द्विवेदी ने वकीलों की एक टीम भेजकर सोमवार तक का समय मांगा था। पुलिस ने इसके बाद अभिनेत्री को निर्देश दिया था कि वह शुक्रवार को उनके समक्ष उपस्थित हो जाएं।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने पत्रकारों को बताया, ‘‘अब तक इस (मादक पदार्थ) मामले में दो लोगों... रवि और राहुल को गिरफ्तार किया गया है। हमने कोटनपेट पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया है।’’

शहर पुलिस आयुक्त ने बताया कि सड़क परिवहन कार्यालय में एक क्लर्क रवि को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरे व्यक्ति राहुल को आज हिरासत में लिया गया।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि अभिनेत्री रवि के संपर्क में थी।

रागिनी द्विवेदी के आवास पर छापेमारी के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में पंत ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

इसी बीच पुलिस ने बताया कि एक अदालत ने रवि को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बेंगलुरु से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर कन्नड़ फिल्म उद्योग (कन्नड़ फिल्म उद्योग को ‘सैंडलवुड’ भी कहा जाता है) के गायकों और कलाकारों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने का आरोप है। इसके बाद सीसीबी ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी थी।

फिल्म निर्माता और पत्रकार इंद्रजीत लंकेश ने सैंडलवुड में मादक पदार्थ के इस्तेमाल को लेकर सीसीबी के पास अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि यहां के फिल्म उद्योग के कम से कम 15 लोग मादक पदार्थ से जुड़े कारोबार में शामिल हैं।

द्विवेदी का जन्म बेंगलुरु में हुआ है जबकि उनके परिवार का ताल्लुक हरियाणा के रेवाड़ी से है। वह 2009 में ‘वीरा मदाकरी’ फिल्म से सैंडलवुड में आईं थीं। वहीं उन्हें केम्पे गौड़ा, रागिनी आईपीएस, बंगारी और शिवा जैसी फिल्मों से प्रसिद्धी मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\