देश की खबरें | सीबीएसई ने ‘संबद्धता के उन्नयन’ के लिये स्कूलों की डिजिटल निरीक्षण की सुविधा पेश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर स्कूलों के ‘संबद्धता के उन्नयन’ के लिये डिजिटल माध्यम से निरीक्षण की व्यवस्था तैयार की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अगस्त केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर स्कूलों के ‘संबद्धता के उन्नयन’ के लिये डिजिटल माध्यम से निरीक्षण की व्यवस्था तैयार की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि ये स्कूल पहले से ही सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त हैं और उच्च कक्षाओं में छात्रों की स्वभाविक रूप से वृद्धि के कारण इन स्कूलों को निरीक्षण नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े | Meghalaya: मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा, COVID-19 के कारण राज्य में हर महीने एक सप्ताह के लिए बंद रहेगी सीमा.

अधिकारी ने कहा कि डिजिटल निरीक्षण शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिये पंजीकृत मामलों के संबंध में माध्यमिक स्तर से उच्च माध्यमिक स्तर पर उन्नयन के लिये होगा ।

उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य के लिये नयी निरीक्षण समिति का गठन किया जायेगा ।

यह भी पढ़े | हरियाणा: सीएम मनोहर लाल खट्टर कई लोगों के सम्पर्क में आने के बाद खुद को 3 दिन के लिए किया होम क्वारंटीन: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

त्रिपाठी ने कहा कि जिन स्कूलों ने संबद्धता के उन्नयन के लिये आवेदन किया है, कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर उनका भौतिक या वहां जाकर निरीक्षण का काम अभी रूका हुआ है ।

उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से निरीक्षण करने के लिये गठित समिति के लिये 10 दिनों के भीतर निरीक्षण कार्य पूरा करना जरूरी होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\