देश की खबरें | सीबीएसई ने घोषित किया 10वीं कक्षा की पूरक परीक्षा का परिणाम, 56 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा की पूरक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया जिसमें 56 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा की पूरक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया जिसमें 56 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
बोर्ड के एक वरिष्ठ ने बताया कि परीक्षा देने वाले छात्रों में से 82,903 छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह 56.55 प्रतिशत छात्रों ने पूरक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
सीबीएसई ने पिछले सप्ताह 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था जिसमें 59.43 छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए थे।
दसवीं और बारहवीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं कोविड-19 महामारी के बीच देशभर में 1,268 केंद्रों पर 22 सितंबर से शुरू हुई थीं।
सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के उन छात्रों को भी पुन: परीक्षा देने का विकल्प दिया था जो कोविड-19 के चलते परीक्षाएं रद्द होने के बाद वैकल्पिक आकलन योजना के आधार पर मिले अपने अंकों से असंतुष्ट थे।
हालांकि, 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रदर्शन में सुधार का इस तरह का कोई विकल्प नहीं मिला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

