देश की खबरें | कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले की सीबीआई जांच हो: प्रियंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

उन्होंने मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर दावा किया कि उसका उज्जैन तक पहुंचना मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Arrested: विकास दुबे को जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर उज्जैन से उत्तर प्रदेश लायेगी पुलिस.

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ कानपुर के जघन्य हत्याकांड में उप्र सरकार को जिस मुस्तैदी से काम करना चाहिए था, उसमें वह पूरी तरह विफल साबित हुई। अलर्ट के बावजूद आरोपी का उज्जैन तक पहुंचना, न सिर्फ सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है बल्कि मिलीभगत की ओर इशारा करता है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ तीन महीने पुराने पत्र पर ‘नो एक्शन’ और कुख्यात अपराधियों की सूची में ‘विकास’ का नाम न होना बताता है कि इस मामले के तार दूर तक जुड़े हैं।’’

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1101 हुई, राज्य में अब तक 9 मरीजों की मौत: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रियंका ने कहा, ‘‘उप्र सरकार को मामले की सीबीआई जांच करा सभी तथ्यों और संरक्षण देने से जुड़े संबंधों को जगज़ाहिर करना चाहिए।’’

गौरतलब है कि कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\