देश की खबरें | मवेशी तस्करी गिरोह के कथित सरगना को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में सीबीआई ने घर पर रहने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत-बांग्लादेश सीमा पर सक्रिय मवेशी तस्करी गिरोह का कथित सरगना इनामुल हक सोमवार को यहां सीबीआई के समक्ष पेश हुआ जहां उसने दावा किया कि वह संभवत: कोविड-19 से पीड़ित है जिसके बाद एजेंसी ने उसे 14 दिन के लिए घर पर ही रहने को कहा।
कोलकाता, नौ नवंबर भारत-बांग्लादेश सीमा पर सक्रिय मवेशी तस्करी गिरोह का कथित सरगना इनामुल हक सोमवार को यहां सीबीआई के समक्ष पेश हुआ जहां उसने दावा किया कि वह संभवत: कोविड-19 से पीड़ित है जिसके बाद एजेंसी ने उसे 14 दिन के लिए घर पर ही रहने को कहा।
यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
यह भी पढ़े | वीवीएस लक्ष्मण के कोच अशोक सिंह का 64 साल की उम्र में निधन: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि हक को पूछताछ के लिए 24 नवंबर को सीबीआई के अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हक को नई दिल्ली से शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि उसे वहां की एक अदालत से अंतरिम जमानत मिल गई। अदालत ने उससे कहा था कि वह कोलकाता में सोमवार दोपहर तक एजेंसी के समक्ष पेश हो।
सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि अगले दो हफ्ते आरोपी पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
जांच एजेंसी ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशी तस्करी के मामले में बीएसएफ की 36 वीं बटालियन के एक पूर्व कमांडेट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)