एजेंसी न्यूज

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति ‘भ्रष्टाचार’ मामले में कुछ आरोपियों को तलब किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली में आबकारी नीति लागू करने के दौरान कथित तौर पर किए गए भ्रष्टाचार के मामले में कुछ आरोपियों को पूछताछ के लिए शनिवार को समन भेजा.

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति ‘भ्रष्टाचार’ मामले में कुछ आरोपियों को तलब किया
सीबीआई (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 20 अगस्त : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली में आबकारी नीति लागू करने के दौरान कथित तौर पर किए गए भ्रष्टाचार के मामले में कुछ आरोपियों को पूछताछ के लिए शनिवार को समन भेजा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 31 स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों की एजेंसी जांच कर रही है.

अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ-साथ बैंक में लेन देन की जांच एक बार पूरी होने के बाद अन्य आरोपियों को भी समन भेजे जाएंगे. विशेष अदालत के समक्ष बुधवार को सीबीआई द्वारा दायर प्राथमिकी की प्रति वित्तीय मामलों की जांच ऐंजसी प्रवर्तन निदेशालय को भी साझा की जा रही है जो धनशोधन के आरोपों की जांच करेगी. गौरतलब है कि सीबीआई ने शुक्रवार को सिसोदिया के आवास के साथ-साथ कुछ नौकरशाहों व कारोबारियों के ठिकानों सहित 31स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र एटीएस ने पंजाब के पुलिसकर्मी के वाहन में आईईडी लगाने के आरोप में व्यक्ति को पकड़ा

आम आदमी पार्टी (आप) ने छापेमारी की कार्रवाई की निंदा की. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि एजेंसी को उनकी पार्टी के नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए ‘‘ऊपर से निर्देश’’ दिए गए हैं.

वहीं, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने आबकारी नीति पर दिल्ली सरकार को पाक साफ होने को लेकर चुनौती दी

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).