जरुरी जानकारी | सीबीआई ने कथित हथियार डीलर, कोरियाई कंपनी पर भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने गुजरात के दाहेज में ओपल परियोजना का ठेका देने में कथित रूप से भ्रष्टाचार के मामले में हथियार डीलर संजय भंडारी पर मुकदमा दर्ज किया है।

नयी दिल्ली, एक जुलाई सीबीआई ने गुजरात के दाहेज में ओपल परियोजना का ठेका देने में कथित रूप से भ्रष्टाचार के मामले में हथियार डीलर संजय भंडारी पर मुकदमा दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भंडारी पर आरोप है कि उसने सैमसंग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड से सरकारी कंपनी ओएनजीसी की एक अनुषंगी कंपनी की परियोजना का ठेका दिलाने के लिए 50 लाख अमेरिकी डॉलर लिए।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने इस मामले सैमसंग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (एसईसीएल) के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक होंग नामकोंग, ब्रिटेन स्थित फोस्टर व्हीलर एनर्जी लिमिटेड और भंडारी की यूएई स्थित कंपनी सेंटेक इंटरनेशनल एफजेडसी के साथ ही ओएनजीसी और उसकी सहायक कंपनी ओएनजीसी पेट्रो एडिशंस लिमिटेड (ओपीएएल) के कुछ अज्ञात अधिकारियों को भी नामजद किया है।

उन्होंने कहा कि कई रक्षा सौदों के संबंध में भी भंडारी की जांच चल रही है और शायद वह इस समय लंदन में है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

सीबीआई का आरोप है कि भंडारी ने सेंटेक सेंटेच इंटरनेशनल के निदेशक के रूप में एसईसीएल के साथ एक आपराधिक षड्यंत्र रचा, उससे परामर्श शुल्क के रूप में 49.99 लाख अमेरिकी डॉलर लिए, जो कोरियाई कंपनी और ओपल के बीच हुए अनुबंध के सत्यनिष्ठा उपबंध का उल्लंघन है।

उन्होंने बताया कि कथित परामर्श शुल्क सेंटेक इंटरनेशनल के विदेशी खातों में प्राप्त किया गया था।

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि गुजरात के दाहेज पेट्रोकेमिकल परिसर में स्थापित होने वाले ओपल के दोहरे ईंधन क्रैकर का ठेका एसईसीएल के पक्ष में देने के लिए परामर्श शुल्क का इस्तेमाल अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\