देश की खबरें | अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सीबीआई ने पूर्व रक्षा सचिव पर मुकदमा चलाने के लिए मांगी अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाले के संबंध में पूर्व रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा पर मुकदमा दायर करने की अनुमति मांगी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाले के संबंध में पूर्व रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा पर मुकदमा दायर करने की अनुमति मांगी है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने बाद में महालेखा परीक्षक एवं नियंत्रक का पद भी संभाला था।

यह भी पढ़े | ऑन डिमांड कोरोना टेस्ट को यूपी सरकार की हरी झंडी, एक दिन में 1.50 लाख कोरोना सैंपल की जांच.

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई, कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की भूमिका का विवरण देते हुए पूरक आरोप पत्र दाखिल कर सकती है।

मिशेल को यूएई से प्रत्यर्पित किया गया था और वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में है।

यह भी पढ़े | वन्य जीवों के लिए बड़ी सौगात है NH44 पर एलीवेटेड रोड.

अधिकारियों ने कहा कि पूरक आरोप पत्र में सीबीआई कुछ पूर्व अधिकारियों की भूमिका का भी उल्लेख कर सकती है जो हेलिकॉप्टरों की खरीद के समय निर्णायक पदों पर आसीन थे।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जिन अधिकारियों का नाम सामने आया था उन पर मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई ने रक्षा मंत्रालय का रुख किया है।

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने शर्मा और उसके बाद एयर वाईस मार्शल जसबीर सिंह पानेसर (सेवानिवृत्त) और अन्य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है।

अधिकारियों ने कहा कि शर्मा 2011 से 2013 तक रक्षा सचिव के पद पर थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\