जरुरी जानकारी | सीबीआई ने कपड़ा कंपनी एस कुमार्स के खिलाफ 1,245 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड (एसकेएनएल) और उसके प्रवर्तकों एवं निदेशकों सहित 14 अन्य के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला 1,245 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड (एसकेएनएल) और उसके प्रवर्तकों एवं निदेशकों सहित 14 अन्य के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला 1,245 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने आईडीबीआई बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ से कर्ज लिया था।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को आरोपियों से जुड़े महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल में 13 स्थानों की तलाशी ली और ‘आपत्तिजनक’ दस्तावेज' बरामद किए।

जोशी ने कहा कि कंपनी और उसके प्रवर्तकों / निदेशकों पर कथित तौर पर 2012-2018 की अवधि के दौरान बैंक कोष का दुरुपयोग करने/ कोष को इधर-उधर करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में आईडीबीआई बैंक लिमिटेड और गठजोड़ के चार अन्य सदस्य बैंकों, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जम्मू-कश्मीर बैंक लिमिटेड, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक की ओर से दर्ज की गई थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\