देश की खबरें | सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपो में बेसिल के महाप्रबंधक और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विभिन्न मंत्रालयों के सोशल मीडिया और वेबसाइट संबंधी कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप में ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) के महाप्रबंधक रमित लाला, सलाहकार मोनिका धवन और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विभिन्न मंत्रालयों के सोशल मीडिया और वेबसाइट संबंधी कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप में ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) के महाप्रबंधक रमित लाला, सलाहकार मोनिका धवन और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेसिल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है। यह विभिन्न मंत्रालय को अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

सीबीआई को सूचना मिली थी कि ‘फ्यूजन कॉर्पोरेट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ की संस्थापक धवन ने कंपनी की व्यवसाय प्रमुख अपनी बहन चारु खन्ना, कंपनी के निदेशक अपने पिता जे. एम. पी. खन्ना के साथ पहले ही पूरे हो चुके कार्यों के बिलों के भुगतान और बेसिल द्वारा आमंत्रित विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों की विभिन्न निविदाएं पाने के लिए कथित रूप से लाला से संपर्क किया।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि एजेंसी को यह जानकारी भी मिली थी कि खन्ना ने न केवल व्यावसायिक मामलों के प्रबंधन में धवन की मदद की, बल्कि रिश्वत के लिए लोक सेवकों से बातचीत करने और मांगी गई रिश्वत के भुगतान में भी मदद की।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लाला सहित अधिकारियों को रिश्वत देकर कार्य आदेश व निविदाएं पाने और अपनी कंपनी के लंबित बिलों के तेजी से भुगतान पर मिलकर काम किया।

प्राथमिकी के अनुसार, धवन ने हाल ही में यह सुनिश्चित करने के लिए लाला से संपर्क किया कि उनकी कंपनी को जल शक्ति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय से संबंधित आदेश प्राप्त हो। धवन ने लाला से आग्रह किया कि वे इन कार्यों को प्राप्त करने में उसी तरह मदद करें जैसे उन्होंने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का काम दिलाने में मदद की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)