एजेंसी न्यूज

CBI ने डी के शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जयहिंद चैनल के एमडी का बयान दर्ज किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बेंगलुरु में कांग्रेस संचालित ‘जयहिंद टीवी’ चैनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) को तलब किया है और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में उनका बयान दर्ज किया है.

CBI ने डी के शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जयहिंद चैनल के एमडी का बयान दर्ज किया
Karnataka Deputy CM D.K. Shivakumar | Credit- X

तिरुवनंतपुरम, 31 जुलाई : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बेंगलुरु में कांग्रेस संचालित ‘जयहिंद टीवी’ चैनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) को तलब किया है और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में उनका बयान दर्ज किया है. संपर्क किये जाने पर केरल के समाचार चैनल के प्रबंध निदेशक बी एस शिजू ने बुधवार को कहा कि वह मंगलवार को सीबीआई अधिकारियों के समक्ष पेश हुए क्योंकि जांच एजेंसी ने उन्हें बुलाया था.

सीबीआई ने 19 जुलाई को चैनल को एक नया नोटिस जारी कर शिवकुमार द्वारा चैनल में किए गए निवेश का ब्योरा मांगा था. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी को चुनौती देने वाली याचिका को उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के कुछ दिन बाद यह नोटिस जारी किया गया था. शिजू ने कहा कि वह एजेंसी के कार्यालय में लगभग एक घंटे तक रहे और उन्होंने मांगे गए सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए. उन्होंने कहा कि छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भूस्खलन पीड़ितों के लिए कॉरपोरेट्स से दिल खोल कर दान देने की अपील की

केरल में कांग्रेस नेता शिजू ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हां, डी के शिवकुमारजी ने हमारे चैनल में निवेश किया है. इसमें कुछ भी गैर कानूनी नहीं है. सब कुछ कानूनी शर्तों के तहत किया गया. सौदे के सभी रिकॉर्ड हमारे पास हैं. मैंने मांगे गए दस्तावेज जमा कर दिए हैं और अधिकारियों के सवालों पर स्पष्टीकरण दे दिया है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).