नयी दिल्ली,16 जुलाई सीबीआई ने बैंक से कथित धोखाधड़ी के मामले में फरीदाबाद स्थित एसआरएस समूह की कंपनियों और इसके निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में 19 परिसरों की तलाशी ली।
अधिकारियों ने बताया कि कंपनी और इसके निदेशकों पर केनरा बैंक से 135 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में तंबाकू और तंबाकू से बनें उत्पाद की बिक्री पर पाबंदी एक साल और बढ़ी.
सीबीआई प्रवक्ता आर.के. गौड़ ने बताया कि एसआरएस समूह की कंपनियों ने बैंक से रिण लिया था। लेकिन उसने बैंक को धोखा दिया और रकम का इस्तेमाल दूसरे मद में किया।
उन्होंने बताया कि एसआरएस रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर और एसआरएस रियल इस्टेट लिमिटेड के अलावा जांच एजेंसी ने कंपनी के समूह अध्यक्ष अनिल जिंदल और निदेशकों- राजेश सिंगला, नानक चंद तायल, बिशन बंसल, विनोद जिंदल और जितेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि कंपनी और इसके निदेशकों के दिल्ली, फरीदाबाद और बेंगलुरु परिसरों में तलाशी ली गई।
एजेंसी ने केनरा बैंक की एक शिकायत पर यह कार्रवाई की जिसने कंपनी के खातों की जांच करायी थी। जांच में कोष की हेराफेरी का पता चला ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY