Jammu and Kashmir: सीबीआई ने जमीन हड़पने के मामले में जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री लाल सिंह से पूछताछ की
सीबीआई ने सरकारी जमीन हड़पने के मामले की जांच के सिलसिले में जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री लाल सिंह से पूछताछ की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जम्मू, 27 जनवरी. सीबीआई ने सरकारी जमीन हड़पने के मामले की जांच के सिलसिले में जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री लाल सिंह से पूछताछ की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. संपर्क किये जाने पर सिंह ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
अधिकारियों ने बताया कि जमीन हड़पने के मामले की जांच के सिलसिले में सिंह को हाल ही में पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्हें फिर से तलब किये जाने की संभावना है. यह भी पढ़ें-Jammu and Kashmir: महबूबा मुफ्ती सप्ताह भर के दौरे पर जम्मू पहुंची, पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगी चर्चा
सीबीआई ने आर बी एजुकेशनल ट्रस्ट के परिसरों में पिछले साल सितंबर में तलाशी ली थी और इस सिलसिले में बाद में एक मामला दर्ज किया था. अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रस्ट इस जमीन पर बीएड और नर्सिंग कॉलेज संचालित करता है.
संबंधित खबरें
Delhi Liquor Policy: दिल्ली में होली पर ड्राई डे खत्म, शराब की दुकानें खुलने पर सियासी घमासान, AAP ने पूछा- अब कहां हैं ED और CBI?
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
Jammu And Kashmir Wins Maiden Ranji Trophy Title: जम्मू-कश्मीर बना पहली बार चैंपियन, पारस डोगरा की कप्तानी में कर्नाटक को हराकर रचा इतिहास
Pulwama Attack 7th Anniversary: पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर जानें शहादत से बालाकोट एयरस्ट्राइक तक, वो घटनाक्रम जिसने बदल दी भारत की सुरक्षा रणनीति
\