देश की खबरें | सीबीआई ने जूनियर इंजीनियर की संलिप्तता वाले बाल दुराचार मामले में 10 और पीड़ितों की पहचान की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के निलंबित जूनियर इंजीनियर राम भुवन की कथित संलिप्तता वाले बाल यौन दुराचार के और 10 पीड़ितों की पहचान की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के निलंबित जूनियर इंजीनियर राम भुवन की कथित संलिप्तता वाले बाल यौन दुराचार के और 10 पीड़ितों की पहचान की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी पर बच्चों के साथ किये गये दुराचार की हरकतें ऑनलाइन बेचने के भी आरोप हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए भुवन के खिलाफ आरोपों को मजबूत करने को लेकर 10 और पीड़ितों के बयान दर्ज किये हैं।

भुवन को उसकी पत्नी और एक संदिग्ध साथी के साथ गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम ने अब तक करीब 35 पीड़ितों की पहचान की है।

जूनियर इंजीनियर को 16 नवंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसकी पत्नी को 28 दिसंबर 2020 को हिरातस में लिया गया था।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया, ‘‘आरोपियों ने पांच से 16 साल के बच्चों को प्रलोभन देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं और उपकरणों का कथित तौर पर इस्तेमाल किया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\