देश की खबरें | सीबीआई ने कोयला चोरी मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी को नोटिस थमाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोलकाता स्थित उनके घर एक नोटिस थमाया और उनसे कोयला चोरी मामले की जांच में शामिल होने को कहा। इस घटनाक्रम से चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ सकता है।

नयी दिल्ली/कोलकाता, 21 फरवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोलकाता स्थित उनके घर एक नोटिस थमाया और उनसे कोयला चोरी मामले की जांच में शामिल होने को कहा। इस घटनाक्रम से चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ सकता है।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम द्वारा अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से उनके घर ही पूछताछ किए जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने मामले में शुक्रवार को नए सिरे से एक और दौर के तलाशी अभियान को अंजाम दिया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने गत नवंबर में चोरी रैकेट के सरगना मांझी उर्फ लाला, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के महाप्रबंधकों-अमित कुमार धर (तत्कालीन कुनुस्तोरिया क्षेत्र और अब पांडवेश्वर क्षेत्र) तथा जयेश चंद्र राय (काजोर क्षेत्र) , ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, क्षेत्र सुरक्षा निरीक्षक, कुनुस्तोरिया, धनंजय राय और एसएसआई एवं काजोर क्षेत्र के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

आरोप है कि मांझी उर्फ लाला कुनुस्तोरिया और काजोरा क्षेत्रों में ईसीएल की पट्टे पर दी गईं खदानों से कोयले के अवैध खनन और चोरी में लिप्त है।

पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होना है, जहां भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को अपदस्थ करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी का तृणमूल कांग्रेस में खासा प्रभाव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\