देश की खबरें | सीबीआई को आकार पटेल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मिली अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया’ और उसके पूर्व प्रमुख आकार पटेल के खिलाफ विदेशी चंदा विनियमन कानून (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल केंद्र ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया’ और उसके पूर्व प्रमुख आकार पटेल के खिलाफ विदेशी चंदा विनियमन कानून (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

सीबीआई ने एफसीआरए की धारा 40 के अनिवार्य खंड के कारण अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन पर मुकदमा चलाने के लिए सरकार की मंजूरी मांगी थी।

अधिकारियों ने बताया कि कथित उल्लंघन मामलों की दो साल की जांच के बाद, 31 दिसंबर, 2021 को एजेंसी ने राउज एवेन्यू में विशेष सीबीआई अदालत में पटेल और ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया’ के खिलाफ अधिनियम की धारा 35, 39 और 11 के तहत आरोप पत्र दायर किया था।

उन्होंने बताया कि अदालत अब आरोपों पर 18 अप्रैल को गौर करेगी।

आरोपत्र दाखिल करने के बाद एजेंसी ने ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया’ के अध्यक्ष पटेल के खिलाफ ‘लुक आउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया था, जिसके तहत उन्हें बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अमेरिका रवाना होने से पहले रोक दिया गया था। वह, वहां विभिन्न विश्वविद्यालयों में व्याख्यान देने जा रहे थे।

मजिस्ट्रेट अदालत ने जांच एजेंसी को फौरन एलओसी वापस लेने, पटेल से माफी मांगने तथा 30 अप्रैल तक एक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। हालांकि, गत शुक्रवार को एक विशेष न्यायाधीश ने इस फैसले का पलट दिया था और पटेल को उसकी इजाजत के बगैर देश से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया।

‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (एआईआईपीएल), ‘इंडियंस फॉर एमनेस्टी इंटरनेशनल ट्रस्ट’ (आईएआईटी), ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट’ (एआईआईएफटी), ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल साउथ एशिया फाउंडेशन’ (एआईएसएफ) और अन्य के खिलाफ नवंबर, 2019 में मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\