देश की खबरें | सीबीआई ने धनबाद के न्यायाधीश हत्या मामले में आरोप पत्र दाखिल किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की कथित हत्या मामले के दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की कथित हत्या मामले के दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
न्यायाधीश उत्तम आनंद को 28 जुलाई को एक ऑटो-रिक्शा ने कुचल दिया था।
अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने ऑटो रिक्शा चालक लखन वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। ये दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि न्यायाधीश धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर काफी चौड़ी सड़क के एक तरफ टहल रहे थे, तभी एक ऑटो रिक्शा ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। ऑटो रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया था।
झारखंड सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंपा था। सीबीआई ने मामले की जांच के लिए अपने वरिष्ठ जांचकर्ता वीके शुक्ला के नेतृत्व में 20 सदस्यीय टीम भेजी थी।
शुक्ला को हाल में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ जांचकर्ताओं में से एक के रूप में सम्मानित किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

