देश की खबरें | सीबीआई निदेशक ने पुलिस एजेंसियों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक सुबोध जायसवाल ने बृहस्पतिवार को वैश्वीकृत अपराध परिदृश्य में पुलिस एजेंसियों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

नयी दिल्ली, दो फरवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक सुबोध जायसवाल ने बृहस्पतिवार को वैश्वीकृत अपराध परिदृश्य में पुलिस एजेंसियों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

‘इंटरपोल यंग ग्लोबल पुलिस लीडर्स प्रोग्राम’ के समापन सत्र को संबोधित करते हुए जायसवाल ने कहा कि युवा पुलिस अधिकारियों को एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य के साथ नेतृत्व की गुणवत्ता आत्मसात करनी चाहिए।

मुंबई में आयोजित किये गये इस कार्यक्रम में 44 देशों के 59 युवा पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की मेजबानी करने वाली सीबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘एक देश की सीमा पार कर दूसरे देशों में किये जाने वाले अपराध बढ़ने के मद्देनजर एजेंसियों के बीच साझेदारी की जरूरत बढ़ गई है।’’

इसमें कहा गया है कि सीबीआई के मुताबिक, वैश्विक आपराधिक जांच में विश्वास कायम करने या उसे बरकरार रखने के लिए पहचान का विश्लेषण करने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को अहमियत देने और वैश्विक नेटवर्क बनाने में इंटरपोल की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों और भागीदारों के बीच कानून प्रवर्तन के लिए बढ़ती चुनौतियों, बढ़ते डिजिटल विश्व में अपराध से निपटने में नागरिकों के साथ विश्वास कायम करने पर चर्चा हुई।

सीबीआई ने अपने बयान में कहा कि भागीदारों को गणपति उत्सव के दौरान भीड़ के प्रबंधन और मुंबई आतंकी हमले के विशेष संदर्भ में आतंकवाद से निपटने की चुनौतियों के बारे में भी बताया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड