देश की खबरें | सीबीआई ने पंजाब, हरियाणा में एफसीआई के गोदामों की औचक जांच की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित अनयिमितता की शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 20 गोदामों की औचक जांच की। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित अनयिमितता की शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 20 गोदामों की औचक जांच की। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक लेन-देन वाले स्थानों पर भ्रष्टाचार रोकने के लिए एहतियाती उपायों के तहत यह कार्रवाई की गयी है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों में करीब 20 स्थानों पर एफसीआई के सतर्कता दल के साथ संयुक्त तौर पर यह कार्रवाई शुरू की गयी।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि संयुक्त अभियान के दौरान 13 एफसीआई जिलों में से आठ एफसीआई को पट्टे पर दिये गए सरकारी गोदामों में जांच की गई।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार देर शाम अभियान शुरू किया गया, जो अब भी जारी है।

सूत्रों ने कहा कि सीबीआई अधिकारी इन गोदामों में रखे केन्द्र सरकार के खाद्यान्न भंडार की गुणवत्ता और मात्रा की जांच कर रहे हैं और इन स्थानों से 2019-20 तथा 2020-21 से संबंधित गेहूं और चावल के नमूने एकत्रित किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि एजेंसी धुरी, रामपुरा, फिरोजपुर, बुलढाणा और टापा में एफसीआई गोदामों के अलावा श्री मुक्तसर साहिब में केन्द्रीय भंडारण निगम के गोदाम में जांच कर रही है।

सूत्रों ने कहा कि पंजाब राज्य भंडार निगम के खन्ना (लुधियाना) स्थित पांच, जगरांव (लुधियाना) के चार, मनसा (मनसा) के एक और सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) के एक गोदाम में जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि एजेंसी के अधिकारी रमन (बठिंडा), फजिल्का (फजिल्का), फिरोजपुर, अजितवाल (मोगा), लेहरागागा (संगरूर), पट्टी (तरणतारण) में स्थित राज्य की एजेंसी 'पंग्रेन' द्वारा प्रबंधित पीईजी गोदामों में पहुंचे।

सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा हरियाणा के शाहबाद और सिरसा में करीब दस गोदामों की भी जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\