देश की खबरें | सीबीआई ने एनएचएआई अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को कथित रूप से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्य महाप्रबंधक को पकड़ा।
नयी दिल्ली, 23 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को कथित रूप से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्य महाप्रबंधक को पकड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि पटना क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ साद्रे आलम को एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि अधिकारी के ठिकानों पर तलाशी में 60 लाख रुपये नकद मिले।
अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तारी संबंधी औपचारिकताएं चल रही है।
आरोप है कि आलम नासिक की एक निजी कंपनी के बिलों का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।
सीबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘आठ विभिन्न जगहों पर तलाशी चल रही है। एनएचएआई के कथित सीजीएम के परिसरों से करीब 60 लाख रुपये नकद मिले। तलाशी जारी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

