देश की खबरें | सीबीआई ने मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के आरोप में बैंक के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में तैनात, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति को नकद ऋण सीमा बढ़ाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
नयी दिल्ली, 25 जुलाई सीबीआई ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में तैनात, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति को नकद ऋण सीमा बढ़ाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सीबीआई ने प्रबंधक (कृषि), अनुराग बसेदिया और अधिकारी पराग नंदनवार तथा मोहन सिंह लोधी को उस वक्त हिरासत में लिया जब वे कथित तौर पर रिश्वत ले रहे थे।
बैंक के दोनों अधिकारियों की पोस्टिंग नरसिंहपुर के गोटेगांव में है।
एजेंसी ने कहा कि उन आरोपों के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है कि अधिकारियों ने नकद ऋण सीमा बढ़ाने के लिए शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी।
सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा, “यह आरोप लगाया गया कि बातचीत के बाद आरोपियों ने रिश्वत की रकम को घटाकर 20,000 रुपये कर दिया और शिकायतकर्ता से एक अन्य व्यक्ति (लोधी) को यह रकम सौंपने को कहा। सीबीआई ने एक जाल बिछाया और उक्त व्यक्ति को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की घूस लेते वक्त पकड़ लिया। बैंक के दोनों अधिकारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।”
प्रवक्ता ने बताया कि नरसिंहपुर के गोटेगांव (श्रीधाम) में आरोपियों के परिसरों से जुड़े पांच स्थानों पर छापेमारी की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

