देश की खबरें | सीबीआई ने रिश्वत मामले में गुरुग्राम की कंपनी के इंजीनियर को किया गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए कंसल्टेंट के तौर पर सेवा देने वाली कंपनी वोयेंट्स सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के एक रेजीडेंट इंजीनियर को 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए कंसल्टेंट के तौर पर सेवा देने वाली कंपनी वोयेंट्स सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के एक रेजीडेंट इंजीनियर को 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम की कंपनी के अनिल कुमार सिंह को मथुरा,उत्तर प्रदेश की एसआरएससी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के एक कर्मचारी आनंद मोहन के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे कथित तौर पर रिश्वत की रकम ले रहे थे।
उन्होंने बताया कि एसआरएससी इंफ्रा के दो निदेशकों-बेदराम शर्मा और परशुराम शर्मा- को भी गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘आरोपियों से संबद्ध आठ स्थानों पर तलाशी ली गई जिनमें पीलीभीत, गुरुग्राम, मथुरा और नोएडा शामिल हैं।’’
उन्होंने कहा कि तलाशी में करीब 1.56 करोड़ रुपये नकद, लेनदेन से जुड़े संदिग्ध दस्तावेज और मोबाइल फोन सहित डिजिटल उपकरण आदि बरामद किये गये।
प्राथमिकी के मुताबिक, सिंह को राष्ट्रीय राजमार्ग 74 के सीतारगंज-बरेली खंड पर एसआरएससी को आवंटित एक परियोजना की प्रगति की निगरानी के लिए एनएचएआई द्वारा एक कंसल्टेंट नियुक्त किया गया था।
सिंह ने परियोजना के तहत बिल को मंजूरी देने के लिए एसआरएससी इंफ्रा से कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2022 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

