देश की खबरें | सीबीआई ने रिश्वत मामले में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों समेत चार को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तीन लाख रुपये की रिश्वत के संबंध में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में तैनात दो संयुक्त निदेशक रैंक के अधिकारियों और आलोक इंडस्ट्रीज के एक सहयोगी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तीन लाख रुपये की रिश्वत के संबंध में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में तैनात दो संयुक्त निदेशक रैंक के अधिकारियों और आलोक इंडस्ट्रीज के एक सहयोगी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने एक बयान में कहा, " दिल्ली, गुरुग्राम और चेन्नई में आरोपियों के परिसरों में तलाशी ली गई, जिसमें (लगभग) 59.80 लाख रुपये की नकदी, अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद हुए।"

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के कार्यालयों में तैनात संयुक्त निदेशक मंजीत सिंह व पुनीत दुग्गल, वरिष्ठ तकनीकी सहायक रूही अरोड़ा और आलोक इंडस्ट्रीज के सहयोगी रेशम रायजादा शामिल हैं।

सिंह और अरोड़ा कॉरपोरेट मामलों के महानिदेशक कार्यालय में तैनात हैं, जबकि दुग्गल चेन्नई में आधिकारिक ऋण शोधन अधिकारी के रूप में तैनात हैं।

एजेंसी ने शुक्रवार को उन्हें भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने, साजिश रचने और अवैध व अनैतिक व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित मामले में मंत्रालय द्वारा की जा रही जांच से संबंधित आलोक इंडस्ट्रीज की फाइलों में अनुग्रह के लिए निजी व्यक्ति से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

एजेंसी ने कहा कि अधिकारियों ने प्राथमिकी के बाद जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\