एजेंसी न्यूज

Chanda Kochar Arrested: ICICI की पूर्व CEO चंदा कोचर पति दीपक कोचर समेत गिरफ्तार, जानें Videocon के लिए कथित धोखाधड़ी की कहानी

सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को 2012 में वीडियोकॉन समूह को बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण में कथित धोखाधड़ी और अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

Chanda Kochar Arrested: ICICI की पूर्व CEO चंदा कोचर पति दीपक कोचर समेत गिरफ्तार, जानें Videocon के लिए कथित धोखाधड़ी की कहानी
चंदा कोचर पति दीपक कोचर (Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को 2012 में वीडियोकॉन समूह को बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण में कथित धोखाधड़ी और अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: ICICI Bank के पूर्व सीईओ Deepak Kochhar और एमडी Deepak Kochhar को CBI ने किया गिरफ्तार, Videocon Loan Fraud Case में हुई कार्रवाई

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने चंदा कोचर, उनके पति और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के साथ-साथ नूपावर रिन्यूएबल्स, सुप्रीम एनर्जी, वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी में आरोपी के रूप में दर्ज किया था.

उन्होंने बताया, ऐसा आरोप है कि वीडियोकॉन के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत ने 2012 में आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज मिलने के बाद कथित तौर पर नूपावर में करोड़ों रुपये का निवेश किया.

सीबीआई ने 2019 में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एक बयान में कहा था कि यह आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने आईसीआईसीआई बैंक को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश में निजी कंपनियों को कुछ ऋण मंजूर किए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).