एजेंसी न्यूज

CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया
(Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 12 फरवरी : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह पहली बड़ी कार्रवाई है. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया. यह भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में माघी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम योगी ने दी बधाई

उन्होंने बताया कि शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, नतीजतन ये गिरफ्तारियां हुईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2025 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).