देश की खबरें | सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उच्च न्यायालय से मुकदमा हारने वाले झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को बुधवार को देवघर से गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, नौ दिसंबर केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उच्च न्यायालय से मुकदमा हारने वाले झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को बुधवार को देवघर से गिरफ्तार कर लिया।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में राय को सीबीआई की विशेष अदालत ने पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में उनकी अपील चार नवंबर को खारिज हो गयी थी।

यह भी पढ़े | Manglesh Dabral Passes Away: प्रसिद्ध लेखक और कवि मंगलेश डबराल का 72 की उम्र में AIIMS में निधन.

राय उच्च न्यायालय में अपनी अपील पर सुनवाई के दौरान जमानत पर रिहा थे।

अदालत ने अपील पर सुनवाई के दौरान हरिनारायण राय को कोई राहत नहीं दी थी और उनके खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। आज ही सीबीआई ने इस मामले में उनकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | Odisha: आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मचारियों की जान खतरे में न पड़े इसके लिए ओडिशा में स्वदेशी इंप्रेसा प्राइवेट लिमिटेड ने बनाई खास रोबोटिक मशीन, देखें वीडियो.

राय और उनकी पत्नी को बृहस्पतिवार को जेल भेजे जाने की संभावना है।

सीबीआई की विशेष अदालत ने 1.46 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मंत्री राय, उनकी पत्नी सुशीला देवी और भाई संजय कुमार राय को दिसंबर 2016 में पांच-पांच साल की सजा सुनाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now